कन्नौज में दरिंदगी की हद पार: खेल-खेल में खत्म कर दी जिंदगी, दो किलोमीटर दूर मौत थी इंतजार में…

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में बेर खिलाने के बहाने 12 वर्षीय बालक असद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे गांव में तनाव फैला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीएसी तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 March 2026, 6:54 PM IST

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पूरा मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र  के बहसार गांव की है। जहां एक युवक ने पहले 12 साल के मासूम को अपने जाल में फंसाया, उसके बाद खौफनाक  घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद इलका में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, बहसार गांव निवासी शानू के बेटे असद को गुरूवार को आरोपी अरबाज बेर खिलाने का झांसा देकर घर से करीब दो किलोमीटर दूर ले गया। वहां उसने असद के हाथ रस्सी से बांध दिए और चाकू से उसका गला काट दिया। घायल और खून से लथपथ असद किसी तरह शाम करीब 6 बजे घर पहुंचा, जहां वह बेहोश हो गया।

कन्नौज में युवक की मौत पर छिड़ी राजनीति जंग, विधायक ने पुलिस अफसर से कहा- “अटैची पैक कर लो, मैं तुम्हें नहीं रहने दूंगा”

मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे

परिजन तुरंत उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान असद ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर तिर्वा पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी अरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर आरोपी के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी का परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

UP STF ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले कन्नौज के शातिर की लखनऊ में तोड़ी कमर, जानिये कैसे करता था वसूली

जांच में जुटी टीम

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सीओ कुलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा और मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है।

वहीं अब देखने वाली यह है कि आखिर मृतक के परिजनों को कब तक इंसाफ मिल पाता है या फिर नहीं।

Location : 
  • Kannauj

Published : 
  • 19 March 2026, 6:54 PM IST