हिंदी
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना बांसगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम जयन्तीपुर के निवासी हैं, जिन्होंने पुराने विवाद के चलते एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर पूरे जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिजीत उपाध्याय की टीम ने यह कार्रवाई की।
Lucknow: नकली जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, 5 गिरफ्तार
घटना उस समय की है जब पीड़ित के भाई ने थाना बांसगांव में तहरीर दी कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं।
थाना बांसगांव में पंजीकृत मु.अ.सं. 610/25, धारा 109, 126(2), 115(2), 191(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत तीनों आरोपियों गौरव पुत्र गिरिजेश, संजीव निगम उर्फ टुन्नू पुत्र शशिकान्त, अजय कुमार पुत्र रामकिशोर, निवासी ग्राम जयन्तीपुर, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अभिजीत उपाध्याय, आरक्षी रामसेवक चौहान और आरक्षी नवदीप सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए, बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई।
प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हर अपराधी को कानून के दायरे में लाना है।
Lucknow News: अखिलेश यादव के घर पहुंचे आजम खां, मुलाकात के बाद सपा में बढ़ी सियासी हलचल
बांसगांव पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मचा है, जबकि आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है — “अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, न्याय हर पीड़ित तक पहुंचेगा।”
Location : Gorakhpur
Published : 12 November 2025, 6:07 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur Police Gprakhpur news UP News