साहब! इस दरिंदे की वजह से मां की उजड़ी कोख” पढ़ें देवरिया का रौंगटे खड़े करने वाला मामला

पुलिस ने बताया कि 30 साल के आरोपी विनय कुमार प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि कुछ सबूत आरोपी के कब्जे से पुलिस को मिले हैं। जिनको कोर्ट में जज साहब के सामने पेश किया जाएगा।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 August 2026, 6:32 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीते 14 अगस्त को थाना बनकटा क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने बताया कि 30 साल के आरोपी विनय कुमार प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि कुछ सबूत आरोपी के कब्जे से पुलिस को मिले हैं। जिनको कोर्ट में जज साहब के सामने पेश किया जाएगा।

बाद में बढ़ाई पुलिस ने ये धारा

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पहले सिर्फ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन जब जांच की तो काफी अहम जानकारी हाथ लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय कुमार प्रजापति के खिलाफ BNS की धारा 78(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत भी धारा बढ़ाई गई।

Location :  Deoria

Published :  18 August 2026, 6:32 PM IST

Related News

Advertisement