हिंदी
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: इंटरनेट)
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेंज में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 300 से अधिक सिपाहियों के तबादले किए हैं, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यह तबादला आदेश गोरखपुर, बस्ती, और देवीपाटन रेंज के विभिन्न जिलों में लागू हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, तबादले की सूची में सिपाहियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और पुलिस बल की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।सिपाहियों को नए कार्यस्थल पर तैनाती के लिए तत्काल प्रभाव से आदेश मिले हैं। बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। हाल ही में गोरखपुर मंडल में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला, जहां दरोगाओं के बंपर तबादले किए गए।
दरअसल, इस दौरान, कई जिलों के उपजिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया। अब इसके कुछ देर बाद ही गोरखपुर मंडल में दरोगाओं का तबादला किया गया है। परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर, जनपद में निर्धारित कार्यकाल पूर्ण कर चुके 162 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थल पर स्थानांतरित किया गया। यह स्थानांतरण परिक्षेत्र के जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किया गया। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों की सूची में कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, और महराजगंज जैसे जनपदों के बीच तबादले शामिल हैं।
किसका कहां हुआ तबादला?
वहीं आज जारी हुई लिस्ट के अनुसार, मुख्य आरक्षी संजय कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, किरन सिंह, अजीत कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह और एक अन्य अजीत कुमार सिंह को गोरखपुर से कुशीनगर भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरक्षी रत्ना सिंह को गोरखपुर से देवरिया भेजा गया है। वहीं मुख्य आरक्षी सतीश सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, चंद्र किशोर सिंह और राघवेंद्र सिंह को गोरखपुर से देवरिया भेजा गया है। मुख्य आरक्षी दीपक कुमार सिंह को गोरखपुर से कुशीनगर भेजा गया है। इसके अलावा, मनीष कुमार सिंह, राजवंश सिंह और नितेश कुमार सिंह का तबादला गोरखपुर से देवरिया कर दिया गया है। इसी तरह कुल तीन सौ सिपाहियों के तबादले किए गए हैं।
देखें पूरी लिस्ट









Location : Gorakhpur
Published : 25 June 2025, 1:05 PM IST
Topics : Constables Gorakhpur News police transfer UP Police