Moradabad: रक्षाबंधन की खुशिया मातम में बदली, बाइक समेत नदी में समाया पूरा परिवार

रक्षाबंधन की खुशियां एक परिवार के लिए चंद पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गईं। त्योहार मनाकर लौट रहा परिवार अचानक ऐसी मुसीबत में फंस गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मुरादाबाद में बाइक समेत नदी में समाए परिवार के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 August 2026, 6:55 AM IST

Moradabad:  जनपद में त्योहार के मौके पर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। रक्षाबंधन मनाकर घर वापस आ रहे एक परिवार की बाइक मुरादाबाद स्थित मलकद्दा पुल पर गागन नदी में गिर गई। पति दो बच्चों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि महिला ओर एक बच्चे की तलाश में नदी में लोकल गोताखोर ढूढ रहे हैं। सूचना पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर तैनात हैं।

रक्षा बंधन मनाकर लौट रहा था परिवार

 छजलैट थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी किरन तीन बच्चे छह वर्षीय प्रियांशु, काफिया तीन वर्ष ओर केशव दो वर्ष है। रक्षाबंधन के पर्व पर अनिल पत्नी किरन ओर बच्चों को लेकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव गए थे।

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व मनाकर शाम के समय ससुराल से वापस बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जैसे शुक्रवार की शाम साढ़े छ बजे मंझोला थाना क्षेत्र के गागन नदी स्थित मलकद्दा पुल पर शॉर्ट कट होते हुए निकल रहे थे। तभी लकड़ी के बने पुल की लकड़ी टूटी ओर बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पूरा परिवार गागन नदी में जाकर गिर गया।

मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक: 22 दिन में 3 महिलाओं को नोच-नोचकर खाया, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

मां और एक बच्चे की तलाश जारी

हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे करके अनिल ओर दो बच्चे काफिया व केशव को बाहर निकाला। जबकि किरन ओर प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए।

Budaun: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाई-वे पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकें भिड़ीं, चार गंभीर

सूचना मिलते ही मंझोला प्रभारी निरीक्षण रविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पास के गांव मलकददा के लोकल गोताखोरों को नदी में उतारा गया। वही पति अनिल का रो रोकर बुरा हाल है। किरन ओर प्रियांशु का अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Location :  Moradabad

Published :  29 August 2026, 6:50 AM IST