नेपाल हादसे के पीड़ितों से मिले विधायक जय मंगल कन्नौजिया, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

जनपद के सेमरा ग्राम सभा से 23 अप्रैल को नेपाल के पीयूछन जिले में धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में एक महिला और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 April 2026, 3:06 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के सेमरा ग्राम सभा से 23 अप्रैल को नेपाल के पीयूछन जिले में धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में एक महिला और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्रशासन की मदद से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कराया। इसी क्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महराजगंज में दंबगों ने दुकानदार को लाठी डड़ों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

विधायक ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की

शनिवार को विधायक जय मंगल कन्नौजिया सेमरा राजा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

UP Board Result 2026: महराजगंज के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन; विजय लक्ष्मी, विश्वंभर और सत्यम ने जिले में किया टॉप

इस दौरान विधायक ने उन घायलों से भी मुलाकात की, जो इलाज के बाद घर लौट आए हैं। उन्होंने प्रीति, शिवांश, अंकित, नरेश और सल्हंता देवी सहित अन्य लोगों का हालचाल जाना। वहीं कोटेदार अरविंद, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और जिनके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया था, उनके इलाज के लिए विधायक ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों से बातचीत कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

गांव में विधायक के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरा माहौल गमगीन रहा और लोग अभी भी हादसे से उबर नहीं पाए हैं। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर घायलों के बेहतर उपचार और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं व्यवसायी मानवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, राकेश अग्रहरी, राजेंद्र प्रजापति, पूर्व प्रधान अजय पटेल, प्रमोद मौर्य, विनय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  25 April 2026, 3:06 PM IST