
युवतियों ने बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस
Raebareli: रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता परिवहन विभाग रायबरेली एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा आई०डी०टी०आर० हरचंदपुर में महिलाओं और बच्चियों के लिए विशेष जागरूकता एवं ड्राइविंग
लाइसेंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु आवेदन किया। मौके पर लगभग पचास लाइसेंस जारी किए गए, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।
Raebareli News: लाखों के जेवरात चोरी, घटना को ऐसे दिया अंजाम; पुलिस जांच में जुटी
एडीएम अमृता सिंह ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी देना और आत्मनिर्भर बनाना। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी दी और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। मिशन शक्ति के अंतर्गत यह प्रयास महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Raebareli Crime News: रायबरेली पुलिस ने पकड़ा अंतर्जनपदीय महिलाओं का चोर गिरोह
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार यादव, प्रवर्तन अधिकारी अंबुज भास्कर, पीटीओ रेहाना बानो, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, लेखाकार मोनिका सिंह ने प्रतिभाग किया। साथ ही आईडीटीआर के प्रिंसिपल एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
Location : Raebareli
Published : 3 October 2025, 6:17 PM IST
Topics : ARTO dm raebareli driving license idtr Raebareli