हिंदी
Breaking News (Image: Dynamite News)
Deoria News: देवरिया में एक व्यक्ति के कथित अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटीकरा बाजार में सोमवार को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद महुआडीह थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपहृत व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया और उनकी ओर से तहरीर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
मामले की जांच और व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसओजी और सर्विलांस टीम समेत पांच अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया है। पुलिस टीमें घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना का जल्द अनावरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और व्यक्ति की तलाश में लगी हुई हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Deoria
Published : 28 September 2026, 9:27 PM IST