
किसानों की परेशानी फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर हलिया विकास खंड क्षेत्र में क्रय केंद्र बदले जाने से किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से संबंधित क्रय केंद्रों को यथास्थान पर ही बनाए रखने की बात कही है। कहा है कि संबंधित अधिकारियों के इस निर्णय से उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। किसानों ने बताया कि वह देवघटा पाण्डेय (विमौरी) के मूल रूप से निवासी हैं। हलिया ब्लॉक धान का अच्छा बेल्ट है, इस साल धान का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में बहुत अच्छा हुआ है।
पिछले साल हलिया के मवई कला में 4 राजकीय धान क्रय केन्द्र संचालित था। जिसका स्थान परिवर्तन करते हुए 2 केन्द्रों को मवई कला से हटाकर कोटाघाट (बरौधा वाली रोड पर) पर तथा 2 केन्द्रों को मवई कला से हटाकर दिधुली कर दिया गया है। इससे किसानों की समस्याओं में इज़ाफ़ा हो गया है।
मवईकला क्रय केंद्र के सामने एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा है कि उक्त स्थानों का परिवर्तन कराते हुए मवई कला में ही धान कय केन्द्रों को स्थापित किया जाएं। ताकि किसानों को सुविधा हो।
गोरखपुर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ शख्स, खाते से उड़ाई पूरी रकम
किसानों ने आरोप लगाया है कि वह विगत 30 वर्ष से ग्राम मवई कलां में स्थित गोदाम पर धान व गेहूं का विक्रय करते हुए आएं हैं, परन्तु इस वर्ष एएमओ व एमआई हलिया की मिली भगत के कारण केंद्र को उसे 7 किमी दूर भेज दिया गया है, जिस स्थान पर केंद्र खोला जा रहा है, वहां पर किसानों को गाड़ी खड़ी करने व धान तौल करने में साथ ही मार्ग से आवागवन बाधित होने की भारी सम्भावना है, उसी रोड से कुछ 1 किमी आगे ETHONAL कम्पनी है, कम्पनी के 1000 भारी वाहनों का आवागमन होता है, कुछ दुरी पर कई विद्यालयों के बच्चों का आवागमन लगा रहता है, किसी भी दिन भयंकर दुर्घटना होने की सम्भावना है।
यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने दोबारा जारी किया वारंट
ऐसे में सभी कृषकों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुनः पुराने स्थान पर केंद्र संचालित करवाने के लिए निर्देशित किया जाएं। किसानों ने चेतावनी दी है कि इस निर्णय को बदला नहीं गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश पाण्डेय, त्रिपुरारी शंकर पाण्डेय, शैलेष कुमार, रामजी पाण्डे, शुभम पाण्डेय, सकेभ सिंह, सतीश पाल इत्यादि मौजूद रहे हैं।
Location : Mirzapur
Published : 31 October 2026, 4:41 PM IST
Topics : Mirzapur Farmers News mirzapur news UP News