
वकील की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन (Img: Dynamite News)
Mirzapur: मिर्जापुर जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश में आक्रोश है। 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:15 बजे हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद अधिवक्ता समाज में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और जगह-जगह विरोध तेज हो गया है।
महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था की विफलता बताया है। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है। उनका कहना है कि जब न्याय देने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है।
गांव की सत्ता में छुपा ‘खेल’ बेनकाब! प्रधान प्रतिनिधि पर बड़ा एक्शन, DM ने छीने अधिकार
बार एसोसिएशन ने मृतक अधिवक्ता के परिवार के लिए दो करोड़ रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह कदम पीड़ित परिवार को राहत देने के साथ-साथ न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा भी मजबूत करेगा।
मिर्जापुर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े नृशंस हत्या से उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता समाज आक्रोशित है। 11 अप्रैल 2026 को हुई इस सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेशभर में विरोध और गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।@Uppolice… pic.twitter.com/VCvjAoOWtK
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 13, 2026
इस घटना के बाद एक बार फिर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग जोर पकड़ चुकी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कई राज्यों में यह कानून पहले से लागू है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक इसकी अनदेखी की गई है।
चंदौली: ओवरलोड डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, जानिये पूरा मामला
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि पूरे न्यायिक तंत्र की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया है। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस गंभीर मामले में न्याय कब तक मिलता है।
Location : Mirzapur
Published : 13 April 2026, 12:28 PM IST