
सपरिवार विंध्याचल देवी धाम पहुंचे ADG जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा (Img: Dynamite News)
Mirzapur: प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार को उस समय श्रद्धालुओं की नजरें ठहर गईं, जब वाराणसी जोन के ADG नवीन अरोड़ा सपरिवार मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मां से सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। दर्शन के साथ ही धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली।
ADG नवीन अरोड़ा का दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने कराया। मंदिर परिसर में उनके पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच भी उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान परिवार के साथ उन्होंने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड में नया ट्विस्ट: एक लाख के इनामी शूटर ने जारी किया नया वीडियो, कहा- ‘दो और मर्डर होंगे’
बताया गया कि इस दौरान उनका धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहा था। दर्शन-पूजन के बाद आचार्य अनुपम और विनय महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया। मंत्रों की गूंज और हवन की आहुतियों से मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
ये भी पढ़ें- ‘दो हादसों ने बुझा दिए दो घरों के चिराग’, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; गोला पुलिस ने शुरू की जांच
धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद आचार्यों ने ADG और उनके परिवार को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद ADG ने धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों से चर्चा की और व्यवस्थाओं को परखा।सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ और मंदिर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ADG नवीन अरोड़ा ने धाम की धार्मिक महत्ता और यहां के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।
Location : Mirzapur
Published : 4 September 2026, 4:54 PM IST