
कंकरखेड़ा थाना, मेरठ
Meerut: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड तेज विहार कॉलोनी का रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के परिजनो ने उसकी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित तेज विहार कॉलोनी की रहने वाली महिला पूनम चौहान पत्नी स्वर्गीय विनोद चौहान आज कंकर खेड़ा थाने पर पहुंची और उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विनोद चौहान 32 साल वह बागपत रोड स्थित एक दवाई फैक्ट्री में काम करता है।
लापता युवक (फाइल फोटो)
14 अगस्त को दोपहर के समय वह स संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है और उसका मोबाइल नंबर भी उसी दिन से बंद जा रहा है और वह अपने बेटे की हर जगह तलाश कर चुकी है। लेकिन अभी तो उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महिला पूनम चौहान ने थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर दी है । पुलिस विनोद चौहान की तलाश में जुट गई है।
Location : Meerut
Published : 21 August 2025, 3:35 PM IST
Topics : Meerut meerut news missing police youth