मेरठ ललिता हत्याकांड: थप्पड़बाज एसएसपी अविनाश पांडेय को मिली धमकी, IPS के घर वाले भी खतरे में

मेरठ के चर्चित ललिता हत्याकांड के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सोशल मीडिया से जुड़े इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जांच का दायरा और बढ़ गया? पढ़िए पूरी खबर।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 July 2026, 1:10 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ का ललिता गौतम हत्याकांड में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को धमकी मिली है। सिर्फ अविनाश पांडेय ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों को भी अब खतरा है। दरअसल, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अविनाश पांडेय को धमकी दी है। हालांकि, एक वकील ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उस सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

वकील ने थाने में दी तहरीर

वकील रामकुमार शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रामकुमार शर्मा का कहना है कि किसी सरकारी अधिकारी के परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी करना कानूनन गलत है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-Meerut: चीखों से गूंज उठा दिल्ली-देहरादून हाईवे, पलक झपकते ही तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर कांप उठेगा दिल

मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

वहीं, दूसरी ओर पूर्व आईपीएस अधिकारी अभिताभ ठाकुर ने भी इस पूरे मामले को मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में लाते हुए एसएसपी के परिवार पर की जा रही टिप्पणियों का विरोध किया है। उनका कहना है कि किसी भी विवाद में अधिकारी के परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-Meerut crime: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने बरामद किए आपत्तिजनक वीडियो

सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने एसएसपी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की निगरानी के लिए सर्विलांस की दो टीमें लगाई गई हैं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चल रहे अकाउंट्स और पोस्ट की जांच की जा रही है। पुलिस ने एसएसपी पर टिप्पणी वाले एक वीडियो को भी हटवा दिया है।

Location :  Meerut

Published :  12 July 2026, 1:10 PM IST

Related News

Advertisement