चढ़ती जवानी के साथ पोता बना हत्यारा, दादा को इतनी सी बात पर उतारा मौत के घाट, मेरठ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मेरठ के करनावल में जमीन विवाद में दो पोतों ने अपने 82 वर्षीय दादा विजयपाल की बेरहमी से हत्या कर दी। चौपाल पर बैठे बुजुर्ग को पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोदा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मेरठ पुलिस ने दोनों आरोपी पोतों को तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 June 2026, 12:21 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ के करनावल गांव में 82 वर्षीय किसान विजयपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके दो पोतों निक्की और सागर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जमीन विवाद के चलते दादा की पहले गोली मारकर और फिर चाकू से हमला कर हत्या की थी। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, चाकू और बाइक भी बरामद हुई है।

जमीन विवाद में रची थी खौफनाक साजिश

मेरठ के सरधना क्षेत्र में 82 वर्षीय किसान विजयपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उनके दो पोतों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन के विवाद में अपने ही दादा की पहले गोली मारकर हत्या की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Meerut: कैंटीन में चाय पी रहे अधिवक्ता पर अचानक हमला, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

भूनी रजवाहे के पास से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय सागर पुत्र राजीव उर्फ राजू और 35 वर्षीय निक्की पुत्र शैलेंद्र के रूप में हुई है। दोनों को सरधना के बिनौली रोड स्थित भूनी रजवाहे के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

चौपाल पर बैठे दादा को बनाया निशाना

घटना 25 जून की रात करीब आठ बजे की है। करनावल गांव निवासी विजयपाल रोज की तरह घर के बाहर चौपाल पर गांव के लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। गोली विजयपाल के सीने में लगी। इसके बाद हमलावरों ने चाकू से भी हमला किया और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में विजयपाल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड मामले में गवाहों ने दर्ज कराये बयान, जानें आज कोर्ट में हुआ क्या

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस तक पहुंचे आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दोनों संदिग्ध नजर आए। इसके बाद उनकी तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। लगातार दबिश के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि विजयपाल किसान थे और अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। उनके तीन बेटे और पांच पोते हैं। परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने इसी विवाद को हत्या की वजह बताते हुए सागर और निक्की के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Location :  Meerut

Published :  28 June 2026, 12:21 PM IST

Advertisement