मेरठ में कारोबारी के बेटे को बनना था RACE फिल्म का शेफ अली खान, लेकिन तोड़ दी 7 पुलिस वालों की टांग

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली हाईवे पर दो भाइयों के बीच चल रही कार रेस काल बन गई। एक तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा कार ने गश्त कर रहे सात पुलिसकर्मियों को बेरहमी से रौंद दिया। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 June 2026, 4:58 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ में रेस लगाना दो भाइयों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे खड़े 7 पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए पुलिस जीप से जा टकराई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक हेड कांस्टेबल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

कार रेस बना हादसे की वजह

मेरठ में तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नजारा देखने को मिला, जब एक बेकाबू इनोवा कार ने सड़क किनारे खड़े सात पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि पुलिसकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद कई जवान हवा में उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सभी सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Meerut News: 11 करोड़ रुपये के लोन मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मेरठ के गुदड़ी बाजार में चार घंटे चली जांच

CCTV में कैद हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक उनकी तरफ आई और उन्हें टक्कर मारते हुए पुलिस जीप से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ पुलिसकर्मी कई फीट दूर जा गिरे।

दो भाई लगा रहे थे कारों की रेस

पुलिस जांच में सामने आया है कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सुपरटेक पामग्रीन निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी रमन जोली के बेटे नमन जोली और अमन जोली देर रात दिल्ली हाईवे पर अपनी इनोवा और थार गाड़ी से रेस लगा रहे थे। दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। इसी दौरान इनोवा चला रहे नमन जोली का वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी पुलिस टीम को टक्कर मार दी।

गश्त पर निकली थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस टीम नियमित गश्त पर निकली थी। पुलिस जीप में पांच जवान सवार थे। टीपीनगर गेट के सामने हनुमान मंदिर के पास पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान डायल-112 के दो पुलिसकर्मी भी बाइक से वहां पहुंच गए। सभी सात पुलिसकर्मी बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Meerut News: 16 अप्रैल को घर से निकली थी अनुष्का, फिर ऐसा क्या हुआ कि आज तक नहीं लौटी?

सात पुलिसकर्मी घायल, एक का पैर टूटा

हादसे में कांस्टेबल लोकेन्द्र पंवार, सतेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, कपिल भाटी, राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक समेत सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ जवानों के हाथों की खाल छिल गई, जबकि कई के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उनका ऑपरेशन किया गया है। दो पुलिसकर्मियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हादसे में शामिल इनोवा और थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

Location :  Meerut

Published :  22 June 2026, 4:58 PM IST

Advertisement