
सुनीता की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे मायके वाले (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: बदायूं में एक महिला की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप हैं कि यह सिर्फ एक मेडिकल इमरजेंसी नहीं, बल्कि लापरवाही और प्रताड़ना की कहानी है। जिसमें एक जिंदगी एंबुलेंस के भीतर ही खत्म हो गई। अब पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है।
बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 8 साल पहले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समद नगर गांव निवासी योगेश उर्फ टीटू के साथ हुई थी।
बिन मौसम बारिश से बदायूं में हजारों किसानों के सपनों को धोया, अब कैसे होगी बेटियों की शादी और…
परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही सुनीता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और इस मामले में पंचायत से लेकर थाने तक समझौते भी कराए गए, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। इस बीच सुनीता ने तीन बेटियों को जन्म दिया और अब वह चौथी बार गर्भवती थी।
➡️इलाज में लापरवाही या साजिश?
➡️बदायूं में प्रसव के दौरान सुनीता की मौत
➡️चौथे बच्चे को जन्म देते वक्त तोड़ा दम
➡️मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप@budaunpolice @Uppolice pic.twitter.com/R5lc4k0BDa— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2026
बताया जा रहा है कि प्रसव के लिए ससुराल पक्ष ने उसे इस्लामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं उपचार के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि समय रहते सही इलाज नहीं कराया गया और जब हालत ज्यादा गंभीर हुई, तब मायके पक्ष को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और सुनीता को संभल जिले के एक निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने वहां भी उचित इलाज नहीं होने दिया। हालात बिगड़ते चले गए और आखिरकार सुनीता ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
महराजगंज में नए SP का बड़ा एक्शन: थानेदार सस्पेंड, शक्ति मोहन अवस्थी बोले- अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मायके पक्ष ने इस मामले को गंभीर बताते हुए दहेज हत्या और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर सही उपचार मिलता, तो सुनीता की जान बच सकती थी। वहीं, ससुराल पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Budaun
Published : 7 April 2026, 3:34 PM IST