मथुरा में परिक्रमा मार्ग पर खूनी बवाल: भंडारे को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, श्रद्धालुओं में भगदड़

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित Maholi Village में 84 कोस परिक्रमा के दौरान भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 2:07 PM IST

Mathura: मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित Maholi Village में 84 कोस परिक्रमा के दौरान भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

करीब 30 मिनट तक होती रही फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

गोली लगने से दो घायल, कई अन्य चोटिल

घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं में दहशत

84 कोस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। गोलीबारी की घटना के बाद श्रद्धालुओं में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पहले कहासुनी से शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।

Location :  Mathura

Published :  28 May 2026, 2:07 PM IST