मथुरा में बड़ा हादसा, बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरा, कई श्रद्धालु घायल; जानिये पूरा अपडेट

मथुरा से एक बड़ी खबर है। यहां बांके बिहारी मंदिर के पास गली में स्थित मकान का छज्जा गिर गया, जिससे कई श्रद्धालुओं के घायल होने खबर है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 June 2026, 8:00 PM IST
google-preferred

Mathura: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से एक बड़ी खबर है। यहां अबसे थोड़ी देर पहले मंगलवार शाम को बांके बिहारी मंदिर के पास गली में स्थित मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये गये हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमें रेसक्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल

इस हादसे में घायलों की तादाद आधा दर्जन से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने की रिपोर्ट है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर-5 के पास हुआ। मंदिर के बिल्कुल नजदीक बने एक निजी मकान के छज्जे में बड़ी संख्या में बंदर बैठे हुए थे, जिसके कारण वह गिर गया।

Location :  Mathura

Published :  9 June 2026, 7:57 PM IST

Related News

Advertisement