
औरैया में एक घर में भीषण धमाका (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Auraiya: जनपद में सोमवार दोपहर को भयानक विस्फोट की खबर है। जैनपुर गांव में एक घर में सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका होने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घर में गैस सिलेंडर फटने से आसपास की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
हादसा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में हुआ।
जानकारी के अनुसार घटना के समय कोई आसपास न होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में दोपहर लगभग 3 बजे संतोष कुमार निषाद की पत्नी उमा दूसरी मंजिल पर बनी रसोई में चाय बना रही थी। इस बीच किसी काम से वो नीचे की मंजिल पर चली गई। उसी समय किसी अज्ञात कारण से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और फिर फट गया।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि ऊपर की मंजिल पर रखी टीन उड़कर बाहर गली में जा गिरी जबकि दीवारें बुरी तरह से चटक गई। इसके अलावा वहां रखे गृहस्थी के सामान ने आग पकड़ ली। आवाज सुनकर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय ऊपर मंजिल खाली होने से किसी को चोट नहीं आई है।
Location : Auraiya
Published : 6 April 2026, 5:15 PM IST