हिंदी
पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार किया (img: Dynamite news)
Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनकटा शम्भू चौराहे के पास से की गई। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 13 अक्टूबर 2026 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हरेकृष्ण यादव ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद खामपार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में 15 लाख की जमीन बेचने के बाद लापता हुई चार बच्चों की मां, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2) और 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बनकटा शम्भू चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेकृष्ण यादव (22) पुत्र रामलाल यादव, निवासी केहुनिया, थाना खामपार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, सेंट्रल पार्क के बाहर 6,000 से ज्यादा जवान तैनात
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शम्भू दयाल मिश्र, कांस्टेबल अजय भारती और रिजर्व कांस्टेबल रामभरत बिन्द शामिल रहे।
Location : Deoria
Published : 16 October 2026, 6:43 PM IST
Topics : crime news Deoria News UP News