
बच्चों की हत्या (img : pinterest)
Ghaziabad : महिला के पेट में लड़का है या लड़की... इसकी जांच करके महिलाओं का गर्भपात करने वाले एक गैंग का गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने काफी समय तक इन आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि यह आरोपी हिंदू महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते थे। पिछले एक साल में 1000 से भी ज्यादा महिलाओं और लड़कियों के गर्भपात किए गए। जिनमें से लगभग सभी हिंदू महिलाएं थी।
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि हिंदू है या मुस्लिम... इसकी पहचान करने के लिए आरोपी महिलाओं का आधार कार्ड मांगते थे। इसके बाद उनके भ्रूण लिंग की जांच करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि लड़का होने पर भी लड़की बता देते थे और उसका गर्भपात कर दिया करते थे। इनका में टारगेट हिंदू महिलाओं पर था।
डीसीपी ने यह भी बताया कि आरोपियों का गैंग पूरे एनसीआर में एक्टिव था। गंभीर बात यह है कि यह लोग लड़कियों का भी गर्भपात किया करते थे। शादीशुदा महिलाओं से भ्रूण लिंग जांच से लेकर गर्भपात तक का पैकेज 20,000 रुपए में तय होता था और लड़कियों का पैकेज 40,000 रुपए में तय किया जाता था। हालांकि, लड़कियों के भ्रूण लिंग की जांच नहीं की जाती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभी तक करीब 500 महिलाओं के भ्रूण लिंग की जांच इस गैंग ने की और 1000 से ज्यादा का गर्भपात किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में बागपत निवासी 35 वर्षीय संदीप गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसके साथ हापुड़ निवासी सलमान, गाजियाबाद निवासी शाहिद और बुलंदशहर निवासी तस्लीम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
Location : Ghaziabad
Published : 8 July 2026, 6:07 AM IST
Topics : ghaziabad news Ghaziabad Police UP Crime News