कासगंज पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

कासगंज जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आगरा जोन के एडीजीपी ने जिले में लंबे समय से तैनात 10 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) का स्थानांतरण कर दिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 11 June 2026, 9:31 PM IST

Kasganj: कासगंज जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आगरा जोन के एडीजीपी ने जिले में लंबे समय से तैनात 10 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) का स्थानांतरण कर दिया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Law and Order को बेहतर बनाने के लिए फैसला

आगरा जोन के एडीजीपी एसके भगत ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से एक ही जिले में तैनाती के बाद स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है।

इन 10 इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर

स्थानांतरण सूची में शामिल निरीक्षकों में महिला इंस्पेक्टर सहित कुल 10 अधिकारी हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • साधना सिंह
  • हरिविलास
  • भूदेव प्रसाद
  • प्रवेश राणा
  • प्रेमपाल सिंह
  • ब्रह्मप्रकाश
  • गोपाल सिंह
  • रामकेश राजपूत
  • सत्य प्रकाश
  • भोजराज अवस्थी

इन सभी को अलीगढ़ रेंज से हटाकर आगरा रेंज में नई तैनाती दी गई है।

नए इंस्पेक्टरों की तैनाती का इंतजार

10 निरीक्षकों के तबादले के बाद फिलहाल जिले में उनकी जगह नए अधिकारियों की आमद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नए इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी ताकि कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो।

स्थानांतरण को बताया सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्थानांतरण नौकरी का एक सामान्य हिस्सा है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती के बाद अधिकारियों का स्थानांतरण आवश्यक माना जाता है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और पारदर्शिता बनी रहती है।

Location :  Kasganj

Published :  11 June 2026, 9:31 PM IST