
पति-पत्नी में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल IMG- DYNAMITE NEWS
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को जंजीर से बांध दिया। ऐसे में बीते रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि पूरा मामला मैनपुरी जिले के जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर थाना घिरोर कस्बे के ताहरपुर रोड स्थित नगला का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जंजीर से बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जंजीर से मुक्त कराया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़े- रायबरेली में सनसनी: कमरे के अंदर मिला अधेड़ का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान
नगला निवासी सचिन अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह मजदूरी करके अपना घर चलाता है। उसकी शादी छह महीने पहले फर्रुखाबाद के सरैया थाना क्षेत्र के गांव सराय भागमल निवासी लाली से हुई थी। शादी के शरुआत में दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था। लेकिन कुछ महीने बीतने के बाद दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होने लगा।
यह भी पढ़े- दिल्ली में प्रदूषण ने फिर बढ़ाई चिंता, अक्षरधाम में AQI 349; इन इलाकों का हाल भी खराब
बताया जा रहा है कि पति शनिवार की रात काम करके घर लौटा और पत्नी से खाना मांगा। उसने खाना देने से मना कर दिया। वह अक्सर खाना को लेकर विवाद करती थी। रात एक बजे उसने फांसी लगाने की कोशिश की। फिर पति ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया।
सचिन ने बताया कि खाना मांगने पर लाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसी वजह से लाली को जंजीर से बांध दिया। इसके बाद उसने ससुराल पक्ष को फोन कर लाली के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही। तब परिजनों ने करीब 50 लोगों के साथ उसे लेने पहुंच गए।
Location : Mainpuri
Published : 2 November 2026, 12:57 PM IST
Topics : husbandwife mainpuri UPnews uppolice uttarpradesh