कुत्ते हुए खूंखार, दहशतजदा ग्रामीण प्रशासन की चौखट पर

मैनपुरी के एक गांव में रात के सन्नाटे में हुआ ऐसा हमला जिसने सभी को डरा दिया है। कुत्तों के झुंड ने जो किया, उसने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आखिर कैसे हुआ ये पूरा घटनाक्रम और क्यों बढ़ता जा रहा है खतरा? जानिए इस चौंकाने वाली घटना के पीछे की पूरी कहानी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 April 2026, 10:04 AM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर सोनई में पिछले दिनों एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। कुत्तों के एक झुंड ने बाड़े में बंधी भेड़ों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें 11 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कुत्तों ने भेड़ों पर किया हमला

घटना के अनुसार, गांव निवासी सीताराम बघेल, जो भेड़ पालन का कार्य करते हैं, उन्होंने अपनी भेड़ों को घर से करीब 50 मीटर दूर एक टिनशेड के नीचे बांध रखा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह सोने चले गए थे। इसी दौरान कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला बोल दिया।

Mainpuri सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर की पीट-पीट कर हत्या

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण

भेड़ों की चीख-पुकार सुनकर सीताराम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुत्ते 11 भेड़ों को मार चुके थे और तीन को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुत्तों का झुंड मौके से भाग निकला।

घटना के बाद पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब वे जानवरों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।

पशुपालन विभाग को दी गई सूचना

बुधवार सुबह इस घटना की सूचना पशुपालन विभाग को दी गई, जिसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. शिवप्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और घायल भेड़ों का उपचार किया। वहीं, पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको मारना है‘…शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमदत्त सिंह ने बताया कि अगर पशुपालक ने भेड़ों का बीमा कराया होगा, तो नियमानुसार जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, इस घटना ने पशुपालकों के सामने बड़ी चिंता खड़ी कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

Location :  Mainpuri

Published :  9 April 2026, 10:04 AM IST

Advertisement