Mainpuri News: डिंपल के साथ मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव, शादी समारोह में शामिल होने के बाद भाजपा पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और देश की मौजूदा राजनीति पर कई गंभीर सवाल उठाए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 April 2025, 2:52 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शनिवार का दिन बेहद व्यस्त रहा। सपा प्रमुख शनिवार सुबह आगरा के दौरे पर पहुंचे और उसके बाद शाम को पत्नी डिंपल यादव के साथ मैनपुरी पहुंचे। अखिलेश और डिंपल ने मैनपुरी में सपा नेता के यहां शादी समारोह में शिरकत की और वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी उपस्थित रहीं। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और देश की मौजूदा राजनीति पर कई गंभीर सवाल उठाए और भाजपा पर जोरदार निशाना साधा।

भाजपा पर लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अब केवल जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, चाहे वह मंदिर की जमीन हो या फिर वफ्फ बोर्ड की संपत्ति, इन सभी पर कब्जा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने इंगलो इंडियन का आरक्षण छीन लिया, नोटबंदी करके लोगों से पैसा छीन लिया, व्यापारियों से जीएसटी लगाकर व्यापार छीन लिया और अब एक जैन समाज द्वारा बनवाया गया मंदिर भी ध्वस्त कर दिया है, केवल ज़मीन छीनने के लिए।"

भाजपा का मुख्य उद्देश्य

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य नफरत फैलाना है। उन्होंने कहा, "भाजपा नफरत की राजनीति करती है और हमेशा यह दिखाने की कोशिश करती है कि देश में केवल वही सही हैं।" उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा किसानों को खेती में मदद करने के बजाय उनका हक छीन रही है, और नौजवानों को नौकरी देने के बजाय सिर्फ वादे करती रहती है। उन्होंने यह भी कहा, "क्या वफ्फ बोर्ड की संपत्तियों से किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी? क्या इससे नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा?"

वहीं, अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस समस्या का समाधान करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए दंगे भड़काने की कोशिश करती है और उसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ दंगे भड़काना है।

Location :  Mainpuri

Published :  19 April 2025, 2:52 PM IST

Advertisement