बेटियों ने कर दिखाया कमाल… NEET में मैनपुरी की प्रेरणा और ईला ने लहराया परचम, सम्मान से बढ़ा जिले का गौरव

मैनपुरी की बेटियों ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सफलता हासिल करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया, जहां उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष की कहानी साझा की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 July 2026, 8:17 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर कई छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर रही ने सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

सम्मान समारोह के दौरान NEET परीक्षा में सफल छात्राओं ने अपनी सफलता की पूरी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में परिवार और गुरुजनों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। छात्राओं ने कहा कि जितनी मेहनत उन्होंने की, उससे कहीं ज्यादा मेहनत उनके माता-पिता और शिक्षकों ने उनका साथ देकर की।

असफल छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

छात्राओं ने उन परीक्षार्थियों के लिए भी संदेश दिया जो इस बार सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। मेहनत और धैर्य के साथ लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

निचलौल CHC में गंदगी देख भड़के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही…

प्रेरणा चौहान ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 12300

मैनपुरी की बेटी प्रेरणा चौहान ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 12300 हासिल की है। प्रेरणा ने बताया कि उनकी यात्रा आसान नहीं रही। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मां और छोटे भाई ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।

प्रेरणा ने बताया कि उनकी मां शिक्षिका हैं और उन्हें देखकर हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने शुरुआत से ही तय कर लिया था कि उन्हें एमबीबीएस करना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी मां, भाई और गुरुजनों को दिया।

अजय राय का मिर्जापुर से सरकार पर सीधा प्रहार: गठबंधन और अयोध्या पर दिया वो बयान, जिससे गरमाई यूपी की सियासत

ईला पाठक ने भी हासिल की सफलता

वहीं मैनपुरी की दूसरी बेटी ईला पाठक ने भी NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। ईला ने बताया कि उनके परिवार में कई लोग डॉक्टर हैं। उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं और उन्हें देखकर ही उनके मन में डॉक्टर बनने का सपना आया।

ईला की ऑल इंडिया रैंक 23700 आई है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में गरीब, असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों की सेवा करने का पूरा प्रयास करेंगी।

Location :  Mainpuri

Published :  18 July 2026, 8:16 PM IST

Related News

Advertisement