आखिर क्यों देता था किशोरी को 10 रुपये? सामने आई चौंकाने वाली कहानी

जनपद में पैसे का झांसा देकर मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से रिश्ते के बाबा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 June 2026, 2:00 PM IST

Mainpuri: जनपद में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से रिश्ते के बाबा ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने कई बार किशोरी का यौन शोषण किया, जिसके चलते वह चार माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला औंछा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, गांव निवासी आनंद पाल उर्फ छुट्टन (50) पर आरोप है कि उसने नाबालिग को 10 रुपए का लालच देकर कई बार अपने झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच में उसके चार माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पिता ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी 2026 को आरोपी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि 28 मई 2026 को आरोपी ने दोबारा उसी स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें दुष्कर्म की जानकारी नहीं थी और वे आरोपी की हरकतों को केवल किशोरी को परेशान करना समझ रहे थे।

Mainpuri Firing: मैनपुरी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला को मारी गोली

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जिसके बाद महिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

महंगाई, कानून व्यवस्था और राजनीति पर ऐसा हमला… मैनपुरी में डिंपल यादव के बयान से मचा सियासी भूचाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जिसके बाद महिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Location :  Mainpuri

Published :  3 June 2026, 1:00 PM IST