Mainpuri: ट्रक चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

मैनपुरी में ट्रक चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम खुद ही हमले का शिकार हो गई। करहल थाना क्षेत्र के शकरुल्लापुर गांव में आरोपी और उसके परिजनों पर पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 October 2026, 1:18 AM IST

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम शकरुल्लापुर में ट्रक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी राहुल और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद से ट्रक चोरी होने के मामले में पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक चोरी कर फरार हो गया था। इसी मामले में हरियाणा पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शकरुल्लापुर पहुंची थी।

पुलिस टीम गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आरोप है कि राहुल और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Tiger Shroff पर Firing मामले में एक हिरासत में, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बॉलीवुड़ में हड़कंप 

आरोपी फरार

हमले के बाद आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक को बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में हरियाणा पुलिस की ओर से हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद करहल पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
मैनपुरी अग्निकांड: रात के सन्नाटे में तीन बड़े शोरूम में लगी भयंकर आग, व्यापारियों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Location :  Mainpuri

Published :  19 October 2026, 1:17 AM IST