
मैनपुरी में कपड़ों की दुकानों में लगी भीषण आग
Mainpuri: मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद लहंगा चुन्नी के दो शोरूम में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की भूतल से लेकर प्रथम और द्वितीय तल पर बने गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से व्यापारियों का लाखों का सामान जलने जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक सारे शोरूम दुकानें जलकर राख हो गईं।
जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद एक मार्केट की बिल्डिंग में सिक्का कलेक्शन , लहंगा चुन्नी और अन्य कपड़े का शोरूम है। बुधवार रात करीब 12 बजे शार्ट शर्किट के चलते शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया।
रास्ते से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 11:45 बजे तिराहे पर मौजूद लहंगा चुन्नी के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से तेज धमाका हुआ। इसके बाद दुकान के अंदर से आंख की तेज लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास के शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी रही। दुकान का शटर न खुलने की वजह से जेसीबी की मदद से शटर तोड़े गए।
आग इतनी भीषण थी कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर बने गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में कपड़ा व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान की कुल राशि का आकलन स्पष्ट नहीं हो सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Location : Mainpuri
Published : 15 October 2026, 5:54 AM IST