मैनपुरी में ‘50 लाख या मौत’ का खौफनाक खत! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आई चिट्ठी ने उड़ाई नींद

मैनपुरी में एक चिट्ठी ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी है। 50 लाख की मांग और जान से मारने की धमकी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सच में किसी बड़े गैंग की साजिश है या इसके पीछे कोई और राज छिपा है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 April 2026, 2:22 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की आवास विकास कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। एक साधारण परिवार को डाक के जरिए ऐसा धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

दरअसल पीड़ित आनंद पाण्डेय जो पेशे से एम्बुलेंस चालक हैं, उन्होंने बताया कि यह पत्र उनके घर डाक के माध्यम से पहुंचा। जैसे ही उन्होंने पत्र खोला, उसमें लिखी बातों को पढ़कर उनके होश उड़ गए। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा था कि तय समय के भीतर 50 लाख रुपये का इंतजाम किया जाए, अन्यथा अंजाम बेहद खतरनाक होगा।

साधारण परिवार पर निशाने पर

आनंद पाण्डेय का कहना है कि वह एक सामान्य आय वाले व्यक्ति हैं और एम्बुलेंस चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी रकम की मांग उनके लिए असंभव है। इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार गहरे डर और मानसिक तनाव में जी रहा है। घर के बच्चों और महिलाओं में खासा डर देखा जा रहा है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

गैंग के नाम से फैली दहशत

पत्र में कथित तौर पर कुख्यात गैंग का नाम इस्तेमाल किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पत्र वास्तव में किसी संगठित अपराध गिरोह से जुड़ा है या किसी शरारती तत्व द्वारा डर फैलाने की कोशिश की गई है।

“हमें नौकरी दो या भीख मांगने पर मजबूर मत करो”… लखनऊ में उबाल, नौकरी के लिए सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और जल्द कार्रवाई की अपील की। परिवार का कहना है कि जब तक मामले का खुलासा नहीं होता, तब तक उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

मैनपुरी में जमीन हड़पने का खेल बेनकाब, फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर किया बड़ा फर्जीवाड़ा

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पत्र की भाषा, लिखावट और उसके स्रोत का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पत्र कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  22 April 2026, 2:22 PM IST

Advertisement