पड़ोसन का खौफनाक चेहरा! मैनपुरी में 60 साल की विधवा पर ढहाया सितम, चीख सुनकर दहल उठे देखने वाले

मैनपुरी के करहल क्षेत्र के नगला अनियां गांव में 60 वर्षीय महिला के साथ पड़ोस की महिला द्वारा बेदर्दी से मारपीट का मामला सामने आया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 September 2026, 4:38 PM IST

Mainpuri: थाना कोतवाली करहल क्षेत्र के नगला अनियां गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस की महिला ने विवाद के दौरान उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके सहारे के लिए इस्तेमाल होने वाला डंडा छीनकर उसी से बेरहमी से पिटाई कर दी।

विवाद के बाद बुजुर्ग महिला को जमीन पर गिराने का आरोप

मारपीट में महिला के कूल्हे की हड्डी टूट गई। पीड़िता ने थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई और चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें - Mainpuri Road Accident: धार्मिक अनुष्ठान के लिए निकले श्रद्धालुओं का सफर कैसे बन गया आखिरी सफर; 6 की मौत; 14 घायल

पीड़िता सुदामा देवी पत्नी स्वर्गीय राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना 30 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। उनके तीनों बेटे ऑटो चलाने के लिए घर से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान घर के सामने रहने वाली शिल्पी जाटव पत्नी छविराम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

सहारे के डंडे से पिटाई, कूल्हे की हड्डी टूटी

आरोप है कि विवाद के दौरान शिल्पी ने सुदामा देवी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उनके चलने के सहारे वाले डंडे को छीनकर उसी से उनकी पिटाई की गई। चीख-पुकार सुनकर सुनीता और मोहित मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को बचाया।

थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद वह थाना कोतवाली करहल में तहरीर लेकर पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। बाद में निजी स्तर पर कराए गए एक्स-रे में कूल्हे की हड्डी टूटने की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें - Mainpuri Crime: पहले ट्रक की टक्कर, फिर बाइक सवारों ने घेरा; गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस चौकी बुझिया में उसके खिलाफ झूठी शिकायत दी गई है और पुलिस उसके बेटों को परेशान कर रही है। अब सुदामा देवी ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

Location :  Mainpuri

Published :  1 September 2026, 4:38 PM IST