Mainpuri Accident: मैनपुरी में तेज रफ्तार कार बना काल, तीन की दर्दनाक मौत

जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 April 2026, 1:20 PM IST

मैनपुरी: जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में शीतला देवी मंदिर के पास नए पुल के नजदीक हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति से आ रहा था और अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Location :  Mainpuri

Published :  28 April 2026, 1:09 PM IST