NEET छात्रा के साथ 16 दिन तक क्या होता रहा? महोबा कांड पर गोरखपुर में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

महोबा की दलित NEET छात्रा के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक ट्रायल और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा देने की मांग उठाई गई।

Mahoba: महोबा जिले की एक दलित छात्रा के कथित अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय उत्पीड़न के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। इस घटना के विरोध में गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा

कांग्रेस नेताओं के अनुसार पीड़ित छात्रा NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। आरोप है कि कुछ आपराधिक तत्वों ने उसका अपहरण कर प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, उस पर जबरन शादी का दबाव भी बनाने की बात सामने आई है।

“महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल”

कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को “मानवता को शर्मसार करने वाली” करार दिया। उनका कहना है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहे लोग

कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी मांगें

राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की। इसके अलावा दोषियों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और पूरे परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

प्रेम विवाह की पुरानी रंजिश में बवाल, घर में घुसकर परिवार पर हमला; बच्चों तक को पीटा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती हैं। उन्होंने राज्य सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 May 2026, 2:48 PM IST

Advertisement