प्रेम विवाह की पुरानी रंजिश में बवाल, घर में घुसकर परिवार पर हमला; बच्चों तक को पीटा

गोरखपुर के बनवारपार गांव में प्रेम विवाह को लेकर पुरानी रंजिश हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि नाराज लोगों ने युवक के घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और बच्चों तक को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र के बनवारपार गांव में प्रेम विवाह की पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले युवक की पिटाई की और फिर देर रात घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजाराम यादव से हुआ था प्रेम विवाह 

पीड़िता रजनी देवी पत्नी राजाराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका प्रेम विवाह राजाराम यादव से हुआ था। शादी के बाद से दोनों के चार बच्चे हैं, लेकिन आरोप है कि परिवार के कुछ लोग इस विवाह को अब तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं और इसी बात को लेकर समय-समय पर विवाद होता रहता है।

तहरीर के अनुसार, 22 मई की रात करीब नौ बजे राजाराम यादव अपने पिता से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी रामसकल यादव वहां पहुंचे और प्रेम विवाह को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोप है कि राजाराम यादव के साथ मारपीट की गई।

Gorakhpur: दहेज की मांग, गर्भपात और प्रताड़ना का आरोप: विवाह के एक माह बाद ही टूटा रिश्ता, पति-सास-ननद पर केस दर्ज

पीड़िता ने लगाए ये गंभीर आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना के करीब एक घंटे बाद राजमन यादव, प्रशांत यादव उर्फ गोलू, हर्षित यादव समेत अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस गए और गेट व बल्ब तोड़ते हुए उत्पात मचाया। इसके बाद पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों को लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट के दौरान घर में मौजूद बच्चों को भी चोटें आने की बात सामने आई है।

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डिजायर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत

पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते-जाते हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद गोला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 324(4), 333, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 May 2026, 2:35 PM IST

Advertisement