Maharajganj: गैस गोदाम पर ये क्या हुआ? Video वायरल से हड़कंप

महराजगंज में हैरान करने वाली खबर सामने आई है यहां गैस गोदाम पर युवक के साथ कुछ ऐसा मामला सामने आया है, जो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Updated : 22 April 2026, 9:32 PM IST

महराजगंज: जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में गैस गोदाम पर युवक के साथ मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित ने थाना पनियरा में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सतगुर (बड़का टोला) निवासी सनोज पुत्र चार्थन 21 सितंबर 2026 को गैस लेने के लिए उत्कर्ष एचपी गैस गोदाम पहुंचे थे। आरोप है कि गैस से संबंधित जानकारी लेने के दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने भी मिलकर उनके साथ मारपीट

पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान सुभाष नामक व्यक्ति के पुत्र ने उनका गला दबा दिया। इसके बाद गोदाम पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी मिलकर उनके साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से सनोज घबरा गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाए।

नेपाल में फिर सियासी बवाल, पीएम बालेन शाह को बड़ा झटका, गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा; जानिये ये बड़ी वजह

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

One Day DM: महिला सशक्तिकरण का अनोखा उदाहरण, डीएम बन टॉपर छात्रा ने प्रशासनिक कार्यों को समझा

मामले की निष्पक्ष जांच

पीड़ित सनोज ने थाना पनियरा में लिखित शिकायत देकर कहा है कि उनके साथ गैस गोदाम पर अन्याय हुआ है और आरोपियों ने बिना किसी वजह के उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 April 2026, 9:32 PM IST