
चुनाव के बाद कमेटी के लोग
Maharajganj: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं घोषणा आज अग्रवाल अतिथि भवन में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अजय राज कसौधन के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2026–27 एवं 2027–28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक में संगठन के प्रति भरोसा जताते हुए अनिल कुमार को लगातार चौथी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व पर व्यापारियों ने विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद व्यक्त की।
वहीं रघुनाथ गुप्त को जिला महामंत्री और मृत्युंजय धामिया को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Sunetra Pawar Oath: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा
जिला संरक्षक के रूप में रामप्रीत गुप्ता, अशोक चौरसिया, मोहम्मद सैफुल्लाह, राम सेवक साहू, संजय पांडेय एवं ओमप्रकाश गुप्ता को मनोनीत किया गया।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर गुड्डू तिवारी एवं सदरे आलम चुने गए।
जिला उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. आनंद गुप्ता, आकाश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, कपिल वर्मा, विनोद गुप्ता, महेंद्र अग्रहरि, अभय श्रीवास्तव एवं इंजीनियर आकाश जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई।
Raebareli News: मिड डे मील में बड़ी धांधली, वायरल वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा
जिला संगठन मंत्री पद पर विनोद कुमार यादव, हरिद्वार गुप्ता, दीपक गोयनका एवं अमित पटेल को चुना गया।
जिला मंत्री के रूप में रमेश चंद्र गुप्ता एवं कर्ण सिंह चौरसिया, संयुक्त मंत्री के रूप में गौरव मद्धेशिया एवं इंजीनियर कन्हैया लाल, जिला विधि सलाहकार कपिल देव प्रजापति तथा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता बनाए गए।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, दिलीप, बलराम, सतीश मद्धेशिया, नागेश, महाजन, विद्याभूषण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राहुल जायसवाल, इंद्रजीत जायसवाल, शिब्बू खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारीगण मौजूद रहे।
Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, जानिये पूरा अपडेट
बैठक के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और प्रशासन से समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Location : Maharajganj
Published : 31 January 2026, 5:56 PM IST