हिंदी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल फरेंदा में
Farenda(Maharajganj): समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शुक्रवार को फरेंदा पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और “समाजवाद जिंदाबाद” के नारों से पूरा फरेंदा गूंज उठा।
फरेंदा की सड़कों, गलियों और प्रमुख मार्गों को सपा के लाल-हरी झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस कदर था कि जगह-जगह जुलूस और जश्न का माहौल देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी स्वागत जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, मजदूरों, नौजवानों और गरीबों की सच्ची हितैषी है।
फरेंदा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे फरेंदा
➡️सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
➡️संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र#FarendaSP #ShyamLalPal #Samajwadiparty @samajwadiparty pic.twitter.com/5MNZGvFv2y— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 29, 2025
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा हुआ है और कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस मौके पर मौजूद स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा के दौरान लगातार नारेबाजी और जोश से माहौल गूंजता रहा।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन और व्यवस्था ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुई। ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता की असली आवाज है और हमें गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करना है।
सभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही और हर तरफ जश्न जैसा माहौल रहा। अंत में प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से सपा निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव,मनोज सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विभूति पाण्डेय,प्रधान दिनेश चंद्रा, दिनेश यादव,वीरेंद्र पाण्डेय, इम्तियाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 29 August 2025, 10:17 PM IST
Topics : Maharajganj pharenda Samajwadi Party Shyam Lal Pal