Maharajganj News: रोहिन नदी कटान पर प्रशासन का भरोसा, घंटों की वार्ता के बाद टूटा अनिश्चितकालीन धरना

महराजगंज के केवलापुर खुर्द में रोहिन नदी के कटान से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। आंदोलनकारियों ने समय पर कार्य न होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

Maharajganj: महराजगंज जिले के केवलापुर खुर्द अंतर्गत राजगढ़ समय माता मंदिर परिसर में शुक्रवार से दो सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन जन आंदोलन प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद देर रात स्थगित हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन कर रहे थे। धरने का मुख्य मुद्दा क्षेत्र में नदी कटान से प्रभावित किसानों की भूमि का संरक्षण, मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग था।

धरना स्थल पर पहुंचे ये अधिकारी

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार एवं सिंचाई खंड द्वितीय के सहायक अभियंता जितेंद्र पटेल धरना स्थल पर पहुंचे। यहां आंदोलनकारियों और ग्रामीणों के साथ करीब एक घंटे तक गहन वार्ता चली। आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्पष्ट कहा कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

बुलंदशहर हाईवे पर ट्रक बना आग का गोला; मची अफरा तफरी, वाहनों की लगी कतार

जल्द भेजी जाएगी विस्तृत कार्ययोजना

वार्ता के दौरान एसडीएम जितेंद्र कुमार ने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही किसानों की भूमि का नियमानुसार मुआवजा प्रदान करते हुए बंधे का निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ ही नदी में कटान से प्रभावित स्थानों पर पक्के ठोकर (स्टड/प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर) का निर्माण कर स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लेकर कार्य प्रारंभ करेगा।

अनिश्चितकालीन धरना हुआ समाप्त

प्रशासनिक आश्वासन के बाद अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनी, जिसके पश्चात अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी भी दी कि अगर तय समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

सुधर नहीं रहे आज के युवा! देवरिया में स्टंटबाजी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, खतरनाक बाइक राइडर्स का किया हाल-बेहाल

मौके पर ये रहे उपस्थित

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन, अंगद चौहान, विद्यासागर यादव, हरीश आर्य, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, गणेश चौहान, शैलेश यादव, राजकुमार राय, दुर्गेश यादव, राकेश यादव, पन्नेलाल, ईश्वर चंद, धर्मेंद्र यादव और जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 20 December 2025, 3:24 PM IST

Advertisement
Advertisement