कार्यक्रम में खाने गई सात वर्षीय मासूम संदिग्ध हालत में अचेत, महराजगंज की इस घटना ने उड़ाई सबकी नींद

महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में कार्यक्रम में गई सात वर्षीय मासूम बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 September 2026, 6:04 PM IST

Maharajganj: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम कार्यक्रम में भोजन करने गई सात वर्षीय मासूम बालिका कुछ देर बाद अचेत अवस्था में मिली। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लक्ष्मीपुर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

परिजनों ने मासूम को अचेत पाया

परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच सात वर्षीय बालिका अपने घर से गांव में ही दूसरे व्यक्ति के घर आयोजित कार्यक्रम में भोजन करने जा रही थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद तत्काल उसे लेकर CHC लक्ष्मीपुर पहुंचे।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: शाम को अचानक गायब हुए दो किशोर, रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक तलाश; फिर भी नहीं मिला सुराग

बच्ची का किया गया इलाज

CHC लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:52 बजे परिजन बच्ची को अचेत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - Maharajganj: रंगाई-पुताई और सफाई के अभाव में खंडहर बना पंचायत भवन, ग्रामीणों में प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी

मामले की जांच जारी

वहीं, CO फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची की हालत में सुधार है और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी SO अजय यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों और बच्ची के अचेत होने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 September 2026, 6:04 PM IST