महराजगंज पुलिस ने 30 लाख के खोए मोबाइल बरामद किये, तकनीक से लौटाई लोगों की मुस्कान

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और सक्रियता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 5:01 PM IST

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और सक्रियता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने कुल 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

आधुनिक तकनीकी संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान

जानकारी के मुताबिक,  इस सफलता के पीछे CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग करते हुए मोबाइल फोनों की लोकेशन का पता लगाया और उन्हें रिकवर किया। यह अभियान तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रामअवतार जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उम्र कैद की सजा पर रोक

पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की मौत

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान

पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Location :  Maharajganj

Published :  23 April 2026, 5:01 PM IST