कोल्हुई में विसर्जन जुलूस में मारपीट, तीन नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पिपरा-परसौनी गांव में बुधवार रात हुए विवाद को लेकर आशीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 October 2026, 12:50 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा-परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बुधवार की रात हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशीष कुमार की तहरीर पर सूरज शुक्ला, राहुल मिश्रा और सलमान समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया था। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि बुधवार रात विसर्जन जुलूस के दौरान महिलाओं के बीच एक युवक के डांस करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि युवक को मना करने पर कहासुनी बढ़ गई और आशीष कुमार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसके सिर में चोट लग गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने विसर्जन रोककर ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर खड़ी कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल

महराजगंज: मछली पकड़ने गया 18 वर्षीय युवक नदी में डूबा, सुबह मिला शव; गांव में पसरा मातम

अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

सूचना पर कोल्हुई और पुरंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दीपशिखा वर्मा, एसडीएम फरेंदा और नायब तहसीलदार ने लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और दुर्गा प्रतिमा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विसर्जन के लिए लोटन रवाना की गई।

महराजगंज में विधान परिषद चुनाव को लेकर अलर्ट प्रशासन, DM गौरव सिंह सोगरवाल और SP शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाली कमान

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसओ आलोक सिंह ने बताया कि आशीष कुमार की तहरीर पर नामजद आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 October 2026, 12:50 AM IST