निचलौल में हेडफोन लगाए बाइक सवार की एक गलती पड़ी भारी, युवक पहुंचा जिला अस्पताल

निचलौल के खोनौली गांव में तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय संतोष कसौधन का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरी बाइक चला रहा युवक कान में हेडफोन लगाए हुए था। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 July 2026, 12:37 AM IST

Maharajganj : निचलौल थाना क्षेत्र के खोनौली गांव में गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने का खामियाजा एक व्यक्ति को गंभीर चोट के रूप में भुगतना पड़ा। खोनौली ट्रांसफार्मर के पास पीछे से आ रही तेज गति की पल्सर बाइक ने सामने चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय संतोष कसौधन निवासी खोनौली गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतोष कसौधन अपनी बाइक से गांव से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पल्सर बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरी बाइक चला रहा युवक कान में हेडफोन लगाए हुए था, जिससे वह समय रहते सामने चल रहे वाहन पर ध्यान नहीं दे सका और हादसा हो गया।

Maharajganj: नौतनवा में सामूहिक विवाह बना यादगार, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कही बड़ी बात

घायल को किया जिला अस्पताल महराजगंज रेफर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष सड़क पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जांच में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

महराजगंज: युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की रहस्यमय मौत, हत्या या आत्महत्या के सवालों के बीच परिवार ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय लोगों का आरोप

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और हेडफोन का इस्तेमाल लगातार हादसों की वजह बन रहा है। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।

Location :  Maharajganj

Published :  17 July 2026, 12:34 AM IST