पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने केंद्र पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने घुघली के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Maharajganj: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अधिकारियों के साथ घुघली स्थित एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष आवंटन और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए।

परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नकल अथवा अव्यवस्था को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने केंद्र परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप भर्ती परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में 44 गांवों के किसानों ने प्राधिकरण पर बोला हल्ला, कहा- हमें हमारा हक दो, हाईकोर्ट का भी आदेश नहीं मान रहे अफसर

जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासनिक सतर्कता और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 June 2026, 1:07 PM IST

Advertisement