सोनौली बॉर्डर पर फिर खाद तस्करी का खेल! नो-मेंस लैंड के पास बगीचे में मिली 55 बोरी यूरिया

भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर खाद तस्करी का मामला सामने आया है। महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर नो-मेंस लैंड के पास बगीचे में लावारिस हालत में 55 बोरी यूरिया खाद मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 September 2026, 2:18 AM IST
google-preferred

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का नेटवर्क एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोनौली थाना क्षेत्र के हरदीडाली टोला मुरदहिया में नो-मेंस लैंड के पास एक बगीचे से 55 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद होने से हड़कंप मच गया।

बरामद खाद को पुलिस ने कब्जे में लेकर स्थानीय थाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद नौतनवा कस्टम को भेज दिया।इस बरामदगी में पुलिस, SSB 66 वीं वाहिनी, कस्टम के लोग मौजूद रहे।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यूरिया को नेपाल तस्करी के लिए सीमा के करीब छिपाकर रखा गया था। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में खाद यहां तक कौन लेकर आया और इसके पीछे कौन सा तस्कर नेटवर्क सक्रिय है, इसका पता पुलिस अभी नहीं लगा सकी है। फिलहाल खाद का कोई दावेदार भी सामने नहीं आया है।

55 बोरी खाद ने खड़े किए कई बड़े सवाल

बरामदगी पुलिस के लिए भले ही बड़ी कामयाबी हो, लेकिन यह मामला किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। किसानों के लिए उपलब्ध सब्सिडी वाली यूरिया यदि तस्करी के जरिए नेपाल पहुंच रही है तो इसका सीधा असर घरेलू बाजार और सरकारी राजस्व दोनों पर पड़ सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बड़ी मात्रा में खाद आखिर तस्करों तक पहुंच कैसे रही है? सीमा क्षेत्र में लगातार खाद की बरामदगी इस ओर इशारा करती है कि इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। यदि जांच में यह बात सामने आती है तो खाद की आपूर्ति से लेकर सीमा पार भेजने तक की पूरी कड़ी खंगालना जरूरी होगा।

महराजगंज दुष्कर्म मामले में नाबालिग से हैवानियत करने वाला पवन गिरफ्तार, पुलिस को मिली नई जानकारी

बरामदगी के बाद अब असली चुनौती नेटवर्क तक पहुंचने की

55 बोरी यूरिया बरामद होना कार्रवाई की शुरुआत जरूर है, लेकिन असली सवाल इसके मालिक और पूरे नेटवर्क का है। पुलिस यदि यह पता लगाने में सफल होती है कि खाद कहां से खरीदी गई, किसने यहां पहुंचाई और नेपाल तक भेजने की जिम्मेदारी किसकी थी, तो सीमा क्षेत्र में सक्रिय खाद तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

महराजगंज में पहले शादी का झांसा, फिर मुकरा युवक! युवती ने खोला राज, दो सगे भाइयों पर दर्ज हुआ केस

अब निगाह इस बात पर है कि पुलिस और कस्टम की जांच 55 बोरियों के इस जखीरे के पीछे छिपे चेहरे तक पहुंचती है या मामला सिर्फ बरामदगी तक सीमित रह जाता है।

Location :  Maharajganj

Published :  4 September 2026, 3:02 AM IST

Advertisement