सिसवा को तहसील बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, व्यापार मंडल की बैठक में गूंजी मांग

नगरपालिका सिसवा कस्बे के सेनानी नगर वार्ड स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद भर से आए व्यापारियों ने व्यापारिक समस्याओं पर मंथन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 July 2026, 4:29 AM IST
google-preferred

Maharajganj: नगरपालिका सिसवा कस्बे के सेनानी नगर वार्ड स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद भर से आए व्यापारियों ने व्यापारिक समस्याओं पर मंथन किया। इस दौरान सिसवा को तहसील बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जो बैठक का मुख्य आकर्षण रहा।

​सिसवा के समग्र विकास के लिए तहसील का दर्जा जरूरी

बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने तर्क दिया कि जनपद का सबसे पुराना नगर होने के बावजूद सिसवा का अब तक अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। इसके समग्र विकास के लिए इसे अविलंब तहसील का दर्जा मिलना बेहद आवश्यक है। इस प्रस्ताव का वहां मौजूद सभी व्यापारियों ने हाथ उठाकर और सर्वसम्मति से समर्थन किया।

सिसवा में व्यापारिक समस्याओं पर मंथन

9 अगस्त को दिल्ली कूच करेंगे व्यापारी

बैठक में आगामी 9 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन पर भी रणनीति बनी। पदाधिकारियों ने महराजगंज जनपद से बड़ी संख्या में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके अलावा, नौतनवा के व्यापारियों ने अपने क्षेत्र में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई।

जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं और पारित प्रस्तावों को जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए प्रत्येक नगर इकाई में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

GST व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने को महराजगंज में भट्ठा कारोबारियों के साथ हुई अहम बैठक

​चंदन सोनी बने सिसवा युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान सांगठनिक विस्तार करते हुए सिसवा युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के रूप में चंदन सोनी के मनोनयन की घोषणा की गई। उन्हें जल्द से जल्द अपनी नई कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, संचालन जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल और संयोजन सिसवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया।

महराजगंज में पनीर की दुकान पर फूड विभाग का बड़ा छापा! सैंपल सीज, लाइसेंस न मिलने पर शुरू हुई कार्रवाई

इस अवसर पर जय प्रकाश भालोटिया, रोशनलाल वर्मा, हरिराम भालोटिया, बाबूलाल अग्रवाल, शिवजी सोनी, योगेश जायसवाल, धर्मवीर सोनी, ब्रजकिशोर जायसवाल, दिनेश सोनी, रामचंद्र रावत, राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजाराम जायसवाल, जयराम सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुनील केसरी, अमरेंद्र मल्ल, वैष्णो सोनी, काली जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, आशीष अग्रवाल, बिपिन जायसवाल, शैलेश पांडे सहित महराजगंज, फरेंदा, पुरैना, नौतनवा, मिठौरा, घुघली, ठठीबारी और निचलौल के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  20 July 2026, 4:18 AM IST

Related News

Advertisement