
डीएम-एसपी का अचानक छापा
Maharajganj: महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र में स्थित मधुबलिया गौ सदन में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अधिकारियों के इस औचक दौरे से वहां मौजूद कर्मचारियों और जिम्मेदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने गौ सदन में मौजूद हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को बारीकी से जांचा। गौवंश की देखभाल कैसी हो रही है, उन्हें समय पर चारा और पानी मिल रहा है या नहीं, परिसर में साफ-सफाई की क्या स्थिति है—इन सभी पहलुओं को गंभीरता से परखा गया।
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: खेतों में मची भारी तबाही, 50 एकड़ फसल जलकर राख
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ संकेत दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौ सदन को पूरी तरह स्वच्छ, व्यवस्थित और पशुओं के अनुकूल बनाया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि गौवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी देखभाल प्राथमिकता में होनी चाहिए।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि सिर्फ एक गौ सदन नहीं, बल्कि पूरे जिले में संचालित सभी गौ सदनों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि हर गौ सदन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा गया कि नियमित निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में कोई कमी सामने न आए।
महराजगंज: नौतनवां में विधायक की पहल से सेमरहवा में पुल की मंजूरी, ग्रामीण उत्साहित
इस औचक निरीक्षण के जरिए प्रशासन ने एक मजबूत संदेश दिया है कि अब जमीनी स्तर पर काम की जांच होगी और किसी भी तरह की ढिलाई पर कार्रवाई तय है। गौ सदनों को लेकर सरकार और प्रशासन की गंभीरता इस बात से साफ झलकती है कि अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 11 April 2026, 3:21 PM IST
Topics : Gau Sadan Madhubaliya Cow Shelter Maharajganj News Santosh Kumar Sharma Shakti Mohan Awasthi