रामायण पाठ रोकने पहुंचे दबंग, स्टैम्प से हमला कर युवक को किया लहूलुहान; आखिर क्या है पूरा मामला?

रुधौली भावचक गांव में रामायण पाठ रोकने पहुंचे तीन दबंगों ने युवक नन्द किशोर गुप्ता पर स्टैम्प से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 3 October 2025, 4:35 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र के रुधौली भावचक गांव में सोमवार रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब तीन दबंगों ने काली माता मंदिर परिसर में हो रहे रामायण पाठ को रोकने का प्रयास किया और नन्द किशोर गुप्ता नामक युवक पर स्टैम्प से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना तब हुई जब नन्द किशोर गुप्ता और उनके साथी रामायण गा रहे थे। घटना के बारे में जानकारी मिली है कि आरोपियों ने रामायण पाठ को बंद करने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए इसे रोकने के लिए दबाव डाला।

आरोपियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे दुर्गा प्रतिमा के पास ऑर्केस्टा चलाएंगे और रामायण नहीं होने देंगे। जब नन्द किशोर ने इसका विरोध किया, तो गुस्साए आरोपियों ने अचानक स्टैम्प से हमला कर दिया।

दशहरा मेला से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत: फडणवीस के कटाक्ष, ठाकरे का जवाब और राहुल गांधी पर हमला

हमले में घायल हुए नन्द किशोर

हमले में नन्द किशोर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह तुरंत बेहोश हो गए। हमले के बाद, आसपास के ग्रामीणों ने मदद की और उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में नन्द किशोर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग

पीड़ित नन्द किशोर ने होश में आने के बाद थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2) (जानलेवा हमला), धारा 352 (गंभीर चोट पहुंचाना) और धारा 110 (गाली-गलौज व धमकी) में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सगी बहन की शादी में शामिल नहीं होंगे अभिषेक शर्मा? जानिए आखिर क्यों पहुंच गए दूसरे शहर

गांव में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कदम उठाने की बात कही है और मामले की गहरी जांच शुरू कर दी है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 October 2025, 4:35 PM IST