
झाड़-फूंक का सामान
Paniara: महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में दिवाली की रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां झाड़-फूंक का आरोप लगाकर गांव के ही करीब एक दर्जन लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बताया जा रहा है कि दिवाली से एक दिन पूर्व रात में महिला अपने घर पर दो सोखाओं के साथ पूजा-पाठ करवा रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और महिला पर “भूत-प्रेत उतारने” का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले और उसे नंगे हालत में पूरे गांव तक घसीटते ले गए।
Maharajganj: करंट से दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल; पढ़ें पूरी खबर
असहाय महिला रहम की भीख मांगती रही, लेकिन भीड़ की दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही थी। घटना के दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी गांगी पुलिस चौकी तक पहुंची थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर “मैनेज” कर लिया गया।
लोकलाज के डर से पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई और आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। भय के कारण महिला का परिवार अब गांव छोड़कर कहीं और चला गया है।
मैनपुरी से इटावा तक हड़कंप, ड्राइवर ने चलते ट्रक में कर डाली ये खौफनाक हरकत
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गवाहों के अनुसार, पीड़िता रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन भीड़ का दिल नहीं पिघला। आरोपियों ने उसे नंगे हालत में गांव की गलियों में घसीटते हुए अपमानित किया। यह सब होते हुए कई लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
Location : Maharajganj
Published : 29 October 2025, 5:24 PM IST
Topics : Exorcism Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Paniara Police Station Viral video Woman Harassment