
महराजगंज के जिम विवाद में तीन आरोपी फंसे
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली चौराहे पर जिम में पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Maharajganj: जिम में शुरू हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, युवक की पिटाई मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा#maharajganjnews #kolhuinews #gymdispute pic.twitter.com/3YlanZ6sHB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 3, 2026
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 31 अगस्त को जिम में पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जिम से बाहर निकलने के बाद कुछ युवकों ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में चोट लगने की बात भी शिकायत में कही गई है। आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने सचिन चौहान निवासी जंगल गुलरिहा की तहरीर पर रवि, किशन निवासी सिसवा तौफीर और विष्णु गुप्ता निवासी अड्डा बाजार थाना नौतनवां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 3 September 2026, 11:17 PM IST