कोल्हुई: शाम की सैर बनी आखिरी सफर, अमृत सरोवर में डूबने से मौत

महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में सोमवार शाम एक सैर अचानक मातम में बदल गई। रोज की तरह टहलने निकले 55 वर्षीय ओरी यादव की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 July 2026, 12:51 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में सोमवार की शाम को टहलने निकले 55 वर्षीय ओरी यादव की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं कस्बे के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टहलने के दौरान हुआ हादसा

कोल्हुई स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर सड़क बनी हुई है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। सोमवार शाम भी ओरी यादव इसी सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सरोवर में जा गिरे। गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों में मचा कोहराम

महराजगंज में एक और बड़ा तबादला, फरेंदा एसडीएम शैलेन्द्र गौतम को इस जिले की सौंप गई कमान

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विरोध करने पर खाद देने से किया इनकार, महराजगंज के मधुबनी में खाद गोदाम पर क्यों भड़का किसान का गुस्सा?

परिवार में मचा कोहराम

ओरी यादव की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रोजाना सैर के लिए आने वाले लोगों में भी इस हादसे के बाद चिंता का माहौल है।

Location :  Maharajganj

Published :  14 July 2026, 12:47 AM IST